महिला ने नंदोई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
1 min read
महिला ने नंदोई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
शमसाबाद। कस्बा के इरादत नगर रोड की रहने वाली एक महिला ने अपने नंदोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने नंदोई और उसके एक साथी के खिलाफ थाना शमसाबाद में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है। महिला ने बताया कि 11 जनवरी को उसका पति सोनू सवारियां लेकर वृंदावन गया था शाम करीब 8 बजे ससुर दूध लेने के लिए बाजार गए थे उसी समय उसका नंदोई अपने एक दोस्त के साथ घर पर आ गया था। ससुर की पूछने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तथा नग्न अवस्था में सामने खड़ा हो गया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके नंदोई ने महिला को तख्त पर गिरा लिया और उसके दोस्त ने पीछे से पकड़ लिया। चिल्लाने पर महिला का ससुर घर पर आ गया। ससुर को धक्का मार कर नंदोई और उसका साथी घर से भाग गए। घटना होने के बाद महिला ने अपनी शिकायत थाना शमसाबाद में दर्ज करा दी। शमसाबाद इंस्पेक्टर क्राइम मोहम्मद अली खान ने बताया कि महिला द्वारा अपने नंदोई के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप वाला प्रार्थना पत्र मिला था मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।