ताजमहल के पास से चार लपको को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
1 min read
ताजमहल के पास से चार लपको को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
आगरा में पर्यटन पुलिस ने ताजमहल के पास पर्यटकों को परेशान करने वाले चार लपको को गिरफ्तार किया है। चारों को कोर्ट में पेश किया गया। पर्यटन पुलिस लपको के खिलाफ अभियान चला रही है। ताजमहल व अन्य पर्यटन स्थलों पर लपको के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पर्यटन पुलिस और प्रशासन वर्षों से प्रयासरत है। पर्यटन पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस ने संयुक्त रूप से पर्यटक सुरक्षा अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत गाइड, हॉकर्स, फोटोग्राफर और दुकानदारों को पर्यटकों से कैसा व्यवहार करना है, इसकी जानकारी दी गई थी, ताकि पर्यटकों को अच्छा महसूस हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ताजमहल और फतेहपुर सीकरी को लपका मुक्त बनाने की बात कही थी। इसके बावजूद लपको का बोलबाला खत्म नहीं हुआ। लपको के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्यटकों ने पर्यटन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पर्यटकों को जबरदस्ती सामान बेचने या महंगी चीजें बेचने की शिकायत भी पर्यटन थाने में दर्ज कराई गई है। शनिवार को भी चेकिंग के दौरान पर्यटक पुलिस ने देखा कि पुरानी मंडी और फूल सैयद चौराहा के पास चार लोग पर्यटकों का पीछा कर रहे है पर्यटन पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि उनमें से तीन ताजगंज के हैं और एक सदर का। इनमें से किसी के पास लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। चारों के नाम गौरव, बबलू, आमिर और राजेश हैं।