Cybar Express

Newsportal

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष टूंडला पहुंचे

1 min read

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष टूंडला पहुंचे

आगरा। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज जो मुखारविंद से बोलते हैं उसके लिए कुछ भी हो पहुंचते हैं।कल 26 दिसंबर को राजस्थान मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर आये। तथा रात्रि विश्राम आगरा में हुआ। और सुबह आठ बजे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के संस्थापक स्वामी चंदन दास महाराज का फोन पहुंचा कि गौ पुत्र धर्म दास महाराज आपको ठीक बारह बजे टूंडला तहसील कार्यालय पर उपस्थित होना है। उसके बाद गौ पुत्र धर्म दास महाराज समय को ध्यान में रखते हुए ठीक बारह बजे टूंडला पहुंचे और गुरु स्वामी चंदन दास महाराज को फोन किया। गुरु स्वामी चंदन दास महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण कार्यालय बंद है। उसके बाद आदित्य दुबे मोटरसाइकिल से सहसा आश्रम विजय गढ़ी पहुंचे।वह ताऊ गुरु स्वामी रामदास महाराज भी पधारे थे। उनके चरणों में नमन व दणडवत प्रणाम की और गुरु स्वामी चंदन दास महाराज के चरणों में नमन किया। उसके बाद महाकुंभ मेले के बारे में जानकारी ली और सभी भारतवासियों को गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि सच्चे संत समाज की पहचान करें। तथा परम पूज्य श्री श्री १००८ श्री महामंडलेश्वर राजेन्द्र गिरी महाराज की सराहना की। गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि सच्चे संत बहुत कम है जो महाकुंभ मेंल में दर्शन होंगे। सभी अखाड़े के संतों का आगमन हो चुका है सच्चे और भगवान श्री के चरणों में रहने वाले संत भगवान की पहचान आप सभी भारतवासियों को करनी है। गौ पुत्र धर्म दास महाराज का तो यहीं कहना है सच्चे संत को पहचानों और पाखंडी बाबाओ से बचो।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *