बाह में विकास कार्यों को लेकर पहुंचे सांसद ,लोगों ने किया स्वागत
1 min read
बाह में विकास कार्यों को लेकर पहुंचे सांसद ,लोगों ने किया स्वागत
कृषि मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सुग्रीव सिंह चौहान ने अपने वादे को पूरा किया
साइबर एक्सप्रेस आगरा
पिनाहट। बाह विधानसभा में कई वर्षों से विकास कार्यों से वंचित है। कई ऐसे गांव जहां कोई विकास नहीं हुआ है। लोगों को दलदल के रास्ते से होकर निकलना पड़ रहा है। कई विकास कार्य को लेकर फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों के साथ के गेस्ट हाउस पर प्रेस वार्ता की।
जानकारी के मुताबिक कृषि मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सुग्रीव चौहान ने लोकसभा चुनाव के दौरान के लोगों को भरोसा दिलाया था। कि मैं सांसद राजकुमार चाहर को विकास कार्यों को लेकर आपके गांव आऊंगा। मैंने अपने वादे को पूरा किया। बाह अब बदलाव की ओर है। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर व सुग्रीव सिंह चौहान बाह विधानसभा में कई वर्षों से अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर बाह के बिजली गेस्ट हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान सड़कों का जीर्णोद्धार, शहीद स्मारक, मिनी स्टेडियम, केंद्रीय विद्यालय, पर्यटन बटेश्वर, बीहड़ में फिल्म की शूटिंग आदि विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को लेकर गांव पहुंचे। जहां लोगों के हाल-चाल और विकास की कार्यों के बारे में जानकारी दी। गांव को लोगों को भरोसा दिलाते हुए विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया। बाह में औद्योगिक की नगरी बनाना, बटेश्वर में मोक्षधाम आदि को चर्चा की। पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने भी गांव को लोगों का आशीर्वाद लिया साथ ही लोगों को विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया। बाह विधानसभा के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई जगह सांसद राजकुमार चाहर, कृषि मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सुग्रीव सिंह चौहान, फतेहाबाद के पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, निखिल गुप्ता, पिनाहट चेयरमैन आजाद बाबू, नितिन वर्मा निषाद सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।