हर्ष महेरे द्वारा निर्देशित हास्य नाट्य प्रस्तुति ‘जांच पड़ताल’ का आयोजन आज सूरसदन में
1 min read
हर्ष महेरे द्वारा निर्देशित हास्य नाट्य प्रस्तुति ‘जांच पड़ताल’ का आयोजन आज सूरसदन में
साइबर एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ आगरा
आगरा। भारत काव्यम सांस्कृतिक संस्थान, आगरा द्वारा हर्ष महेरे द्वारा निर्देशित एक नाट्य प्रस्तुति जांच पड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। इस नाट्य का आयोजन आज 28 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे से सूरसदन प्रेक्षाग्रह, संजय प्लेस, आगरा में मंचन किया जाएगा। इस प्रस्तुति में नवोदय कलाकार हिस्सा लेंगे। नाट्य प्रस्तुति की कहानी शहर की राजनीति में अपनी धमक रखने वाले रसूखदार राजनेता और उनके इर्द-गिर्द शहर की संस्था पर काबिज़ भ्रष्ट अफसरों के गठजोड़ के एक ऐसे खेल की कहानी से शुरू होती है।
जिसमें शहर वासियों को हास्य, परिहास के साथ देश के यथार्थ की जानकारी होगी। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के संयोजक जुगल किशोर शर्मा ने सभी शहर वासियों से इस नाट्य प्रस्तुति के अवलोकन हेतु समय निकालकर पधारने का अनुरोध किया है। नाटक की अवधि 1 घंटा 50 मिनट है।