Cybar Express

Newsportal

महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया गया

1 min read

महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया गया

फतेहाबाद : निबोहरा थाना क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। वहीं आज निबोहरा पुलिस ने क्षेत्र के शाहबेद जंगजीत कालेज में जाकर मिशन शक्ति के तहत स्कूल के छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के लिये जागरूक करने की मुहिम चलाई पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए।

मनचला परेशान करें तो घबराएं नहीं

महिला सशक्तिकरण के तहत शनिवार को निबोहरा थाना क्षेत्र के शाहबेद स्थिति जंगजीत में प्रभारी निरीक्षक जय नारायन के कुशल नेतृत्व उप निरीक्षक राधेश कुमार, जयकुमार, आरती कुमारी, ने महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड,130, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस ने इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। और महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया। इस स्कूल के प्रबंधक जसबन्त सिंह,सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *