महानगर में चल रहे अवैध निर्माणों पर भारतीय हिंदू सेवा संस्था ने खोला मोर्चा
1 min read
महानगर में चल रहे अवैध निर्माणों पर भारतीय हिंदू सेवा संस्था ने खोला मोर्चा
*-नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने को सहायक आवास आयुक्त, आवास एवं विकास परिषद को सौंपा ज्ञापन*
*-15 दिन का दिया अल्टीमेटम, कार्यवाही न होने पर भारतीय हिंदू सेवा संस्था करेगी धरना प्रदर्शन*
आगरा। महानगर आगरा की पॉश कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ भारतीय हिंदू सेवा संस्था ने मोर्चा खोल दिया है। आज दिनांक 20 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे करीब भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सहायक आवास आयुक्त अमित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को एक ज्ञापन सौंप कर कई अवैध निर्माणों की शिकायत की गई। ज्ञापन में मांग की गई है कि इन अवैध निर्माण की जांच कर इनके खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही के निर्देश जारी किए जाएं।
इस दौरान भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा है कि सहायक आवास आयुक्त अमित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को शहर में चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ एक ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है की आगरा शहर में नक्शे के विपरीत जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं। उनकी जांच कर सीलिंग की और ध्वस्तिकरण की कार्रवाई के साथ ही दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए जायें। उन्होंने कहा कि अगर ज्ञापन के 15 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय हिंदू सेवा संस्था के बैनर तले उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के स्थानीय कार्यालय सिकंदरा सेक्टर 13 पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अमन गुप्ता, अजय गुप्ता, सचिन चौधरी, यशपाल चौधरी, अंकित अग्रवाल, कृष्णा भारद्वाज, सुरेंद्र सुरीला, सुरेश पारस, हर्ष अग्रवाल, नवीन कुमार अग्रवाल, पवन चौहान, मनोज गुप्ता, गोविंद अग्रवाल आदि थे।