गौशालाओं पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं बेसहारा गोवंशीय
1 min read
गौशालाओं पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं बेसहारा गोवंशीय
साइबर एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ आगरा
आगरा के तहसील फतेहाबाद मैं किसानो की फसल को बेसहारा गोवंश बर्बाद कर रहे हैं। बेसहारा गोवंश की तरफ कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आए दिन सड़क दुघर्टनाएं हो रही है।
लोकसभा चुनाव पर जब जनता के द्वारा बेसहारा गोवंश के मुद्दे को उठाया गया। तब उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा बेसहारा गोवंशों के लिए न्याय पंचायत स्तर पर गौशाला बनवाकर बेसहारा गोवंशीय को उन में रखने का वादा किया था और सरकार की इस बात को जनता ने ध्यान में रखा और उसे लोकसभा में अपने नुमाइंदों को पहुंचाया गया। लेकिन उसके बाद न तो सरकार के द्वारा और न ही अधिकारियों के द्वारा इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। जहां फतेहाबाद तहसील में गौशालाएं तो बनी है लेकिन, अधिकारियों के द्वारा बेसहारा गोवंशों को उसमें ले जाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। जिसके चलते फतेहाबाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बेसहारा गोवंशों के द्वारा किसानों की
फसलों को लगातार बर्बाद किया जा रहा है। गांव गांव में झुंड के झुंड बेसहारा गोवंश खेतों में घुस जाते हैं और फसल को बर्बाद कर देते हैं। किसान पूरी रात रतजगा करते हैं लेकिन, जब भी नींद की झपकी लग जाती है तभी बेसहारा गोवंश का झुंड फसल को बर्बाद कर देता है। किसानों का कहना है कि चुनाव के समय ही किसान की याद आती है। उसके बाद सरकार व अधिकारी भूल जाते हैं। जहां सड़कों पर आए दिन आवारा गोवंशों के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं लेकिन फिर भी अधिकारियों के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्या लोगों की जान इतनी सस्ती है कि अधिकारी उसे नजरअंदाज कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह से बात करने पर बताया कि खंड विकास अधिकारी फतेहाबाद शमशाबाद तथा अधिशासी अधिकारी फतेहाबाद व शमशाबाद को निर्देशित किया जाया गया है कि वह अभियान चलाकर आवारा गोवंशों को गौशाला में भिजवाएं।