आगरा में ट्रेन में घूमती महिला से 7 किलो अवैध गांजा सहित जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read
आगरा में ट्रेन में घूमती महिला से 7 किलो अवैध गांजा सहित जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
साइबर एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ आगरा
आगरा में एक महिला पोटली में सात किलो गांजा लेकर रेलवे ट्रेन पर घूम रही थी। जीआरपी ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि वह दिल्ली में पैकेट में गांजा बेचने जा रही थी। महिला से बरामद गांजे की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। घटना शनिवार दोपहर की है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास एक महिला सिर पर पोटली रखकर ट्रेन की पटरी पर जाती दिखाई दी। गश्त कर रही जीआरपी टीम ने महिला से पूछताछ शुरू की। महिला ने झूठ बोला कि आगरा में उसके रिश्तेदार रहते हैं, जिनके पास वह पैदल जा रही है। लेकिन पता पूछने पर वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। सख्ती से पूछताछ की गई तो महिला ने अपना नाम बाला सोनी बताया। महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह विजयवाड़ा से गांजा लेकर आई थी। सिर पर रखी पोटली में कपड़ों के बीच गांजा छिपा रखा था। गांजा पैक था। गांजे को प्लास्टिक के रैपर में लपेट कर टेप से पैक किया गया था। पैकेट दिल्ली में बेचे जाते हैं। बाला सोनी ने पूछताछ में बताया कि गांजे के पैकेट दिल्ली में बिकते हैं। इनकी कीमत 100 से 150 रुपए तक होती है। महिला ने यह नहीं बताया कि वह किस ट्रेन से यहां आई है। वह बस से दिल्ली जाना चाहती थी। इसलिए वह ट्रेन से उतरकर पटरियों के रास्ते स्टेशन से बाहर जाना चाहती थी। महिला को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।