Cybar Express

Newsportal

आगरा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र उर्फ भोलू जाट को पद मुक्त किया ब्रजवासी गौरक्षक सेना से

1 min read

आगरा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र उर्फ भोलू जाट को पद मुक्त किया ब्रजवासी गौरक्षक सेना से

आगरा। आपको बता दे कि ब्रजवासी गौरक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज ने आज एक नवम्बर को आगरा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र उर्फ भोलू जाट को ब्रजवासी गौरक्षक सेना भारत से पद मुक्त कर दिया। कारण एक साल मे आगरा मंडल के किसी जिले की टीम तैयार नही की। तथा कई लोगो से पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। तीहरा ग्राम के डाक्टर दिनेश कुमार सेंगर ने आज दोपहर बारह बजे राष्ट्रीय कार्यालय बीरई पर आये और भोलू जाट पर चार हजार हड़पने का आरोप लगाया। मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर रनिया सिंह धाकरे और राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर रघुनाथ सिंह धाकरे भी मौजूद थे तुरंत राष्ट्रीय कार्यकारणी से सम्पर्क किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज ने राष्ट्रीय संरक्षक संत राधा मोहन दास परमहंस महाराज, राष्ट्रीय संयोजक संत राम चन्द्र दास महाराज और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष करन पाठक ने कहा पद मुक्त कर दो। ब्रजवासी गौरक्षक सेना भारत परिवार निस्वार्थ भाव से सर्व जीव जन्तुओ और सर्व समाज की सेवा और रक्षा करने वाले लोगो के लिये है। तथा किसी भी कार्यकर्ता पर कोई पैसे का आरोप लगेगा तो संगठन परिवार से निकाल दिया जाऐगा।

ब्रजवासी गौरक्षक सेना भारत मे जो व्यक्ति कार्य नही करेगा उसे पद मुक्त कर दिया जाऐगा।चाहे वो किसी पद पर नियुक्त हो। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष करन पाठक, राष्ट्रीय सचिव प्रेम किशोर गंगवार, राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुज कुमार तोमर और अन्य कार्यकर्ता चौबीस घंटे संगठन परिवार मे निस्वार्थ भाव से समय दे रहे तो आप लोग ध्यान क्यो नही दे रहे हो।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *