सहकार भारती प्रदेश संगठन प्रमुख ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक , गांव गांव सहकार भारती की मजबूती पर दिया जोर
1 min read
सहकार भारती प्रदेश संगठन प्रमुख ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक , गांव गांव सहकार भारती की मजबूती पर दिया जोर
साइबर एक्सप्रेस फतेहपुर सिकरी संवाददाता गुडडू
आगरा फतेहपुर सीकरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन और किसान हित में कार्य करने वाले संगठन सहकार भारती के प्रदेश संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह का सीकरी आए उनकी अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्णबैठक हुई । जिसमें सरकार भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रदेश सरकार द्वारा किसानों हितों में चलाई जा रही योजनाओं , और गांव-गांव सहकार भारती को पहुंचा ने पर जोर दिया गया ,बैठक में बड़ी संख्या में पुराने पदाधिकारियों व नये सदस्यों ने भाग लिया l जिसमें प्रमुख रूप से कृष्ण पाल सिंह, बाबूलाल छोंकर, कोक सिंह सिसौदिया, प्रमेन्द्र सिंह फौजदार, गिरीश सिसौदिया, देवेन्द्र सिंह कुशवाह, गंगा सिंह सिकरवार, मुरारी लाल, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, चंद्र वेन्द्र सिंह भदौरिया आदि प्रमुख रूप से सम्मलित हुए । प्रदेश अध्यक्ष से विचार विमर्श के बाद संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमे राकेश शुक्ल को विभाग संयोजक, कृष्ण पाल सिंह को सह विभाग संयोजक आगरा मंडल आगरा बनाया गया।