मुंबई में हुई अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय सपाटे दंड बैठक, प्रतियोगिता में सीकरी के बॉक्सर रामू जाट ने मारी बाजी
1 min read
मुंबई में हुई अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय सपाटे दंड बैठक, प्रतियोगिता में सीकरी के बॉक्सर रामू जाट ने मारी बाजी
साइबर एक्सप्रेस फतेहपुर सिकरी संवाददाता गुडडू
आगरा फतेहपुर सीकरी । मुंबई के कैलिफोर्निया अंतरराष्ट्रीय फिटनेस क्लब में विश्व स्तर की सपाटे दंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में आठ देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया,यह प्रतियोगिता ओपन चैलेंज स्तर पर लॉर्ड स्मिथ क्वार्ट एवं ओबेरॉय फिटनेस बिल्डर अंतर्राष्ट्रीय फिटनेस संस्था द्वारा कराई गई थी।इस प्रतियोगिता में फ्रांस,भारत,इटली,जापान,नेपाल देश के 875 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इन सभी देशों के प्रतिभागियों का राष्ट्र लेवल पर 6 महीने पहले चयन हुआ था।भारत की तरफ से बॉक्सर रामू जाट का चयन हुआ था।भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बॉक्सर रामू जाट ने इस प्रतियोगिता मे सभी प्रतिद्वंदियों से अधिक सपाटे दंड 6899 लगाकर यह प्रतियोगिता जीती। बॉक्सर रामू का यह अंतिम मुकाबला फ्रांस देश के कैलिसथेनिक एवं वॉल्टन क्वार्ट के साथ हुआ।बॉक्सर रामू के नाम यह रिकॉर्ड पहले भी तर्ज है इस प्रतियोगिता के जीतने पर मास्टर लूथरा एवं फिटनेस अंतर्राष्ट्रीय क्लब ने रामू जाट को ₹100000 एवं स्ट्रांग स्टैमिना मैन ऑफ द 2024 का टाइटल बॉक्सर रामू को दिया। इसी प्रतियोगिता के दौरान बॉक्सर रामू ने बॉडी पोज देखकर भी रिकॉर्ड बनाया।रामू का अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस रिकॉर्ड के बाद भरतपुर शहर एवं फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के पाली ग्राम में खुशी का माहौल है। इस जीत के पीछे रामू ने अपने पिता बाबूलाल एवं बड़े भाई ऋषि जाट का सहयोग बताया। बॉक्सर रामू की जीत से खुश होकर उत्तर प्रदेश आगरा के विधायक चौधरी बाबूलाल ने 51000 एवं भरतपुर से पूर्व महाराजा विश्वेंद्र सिंह ने ₹60000 पुरस्कार स्वरूप रुपए प्रदान किए।