फतेहाबाद के परौली में किसान के बाजरा की खड़ी फसल को गाँव के ही दबंग लोगों ने फसल काटी।
1 min read
फतेहाबाद के परौली में किसान के बाजरा की खड़ी फसल को गाँव के ही दबंग लोगों ने फसल काटी।
किसानों ने मुख्यमंत्री, थाना फतेहाबाद व तहसील में की शिकायत ,नहीं हुई कार्यवाही।
पीड़ित किसानों की कोई कार्यवाही नहीं हुई तो दुखी होकर किसानों ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदत की लगाई गुहार।
पीड़ित किसान व महिलाओ ले आल्हा अधिकारियों से शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई।
पीड़ित किसान ठाकुर रूप सिंह भदौरिया, ठाकुर विजेंद्र सिंह भदौरिया ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार।
संवादाता आगरा:– आगरा के तहसील व थाना फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार में किसान व महिला किसान काफी पीड़ित व परेशान है। उनकी खेती में खड़ी बाजार की फसल को गांव के ही दबंग लोगों के द्वारा जबरन गुंडागर्दी, के दम पर काट लिया और काटा जा रहा है। किसानों एवं महिलाओं ने फसल काटने का जब विरोध किया तो भद्दी,भद्दी गाली गलौज एवं मारपीट करने को दबंग लोग, मुन्ना पुत्र रघुवीर ,कोमल केपी,पहलाद ,छोटेलाल, वीरेंद्र, हरिओम पुत्रगढ़ मुन्नालाल व राधाकृष्ण पुत्र रघुवीर बलबीर ,करुआ जेपी पुत्रगढ़ राधा कृष्ण पीड़ित किसान एवं महिलाओं से मारपीट को उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसका प्रार्थना पत्र किसानों एवं महिलाओं ने मिलकर थाना फतेहाबाद ,उप जिलाधिकारी फतेहाबाद, तहसीलदार फतेहाबाद एवं मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की लेकिन पीड़ित किसान एवं महिलाओं की कोई कार्यवाही नहीं हुई। तब पीड़ित किसानों ने अपना प्रार्थना पत्र देकर दबंग के द्वारा अपनी फसल का जबरन काटने का अंदेशा जताया ।लेकिन कोई कार्यवाही अमल में न लेने के कारण किसानों की फसल दबंगों द्वारा काट ली गई।दबंगों को राजनैतिक बड़ा संरक्षण प्राप्त है। इस कारण पीड़ित किसान एवं महिलाओं की कोई कार्यवाही नहीं हुई ना अमल में लाई गई। तब किसानों ने दुखी एवं परेशान होकर अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और उसमें गांव के ही दबंग उक्त लोगों का नाम लेकर पीड़ित किसान अपनी वीडियो में कार्यवाही की मांग कर रहा है। किसान अपनी वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रहे है।उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्त्री योगी आदित्यनाथ किसी भी परेशानी को लेकर दबंगई एवं गुंडागर्दी के सख्त खिलाफ हैं। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ितों की परेशानी को तत्काल संज्ञान में लेते हैं ।चाहे किसान हो या अधिकारी हो तुरंत बुलडोजर कार्यवाही करते है।आखिर क्या पीड़ित किसान एवं किसान महिलाओं की यह समस्या व शिकायत की वीडियो योगी जी तक पहुंच पाएगी।और पीड़ित किसान एवं महिलाओं को न्याय कब तक मिल पाएगा। इसीलिए पीड़ित किसान ठाकुर रूप सिंह भदौरिया, ठाकुर विजेंद्र सिंह भदौरिया अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक वायरल करने की गुहार लगा रहे है। जिससे पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द न्याय मिल जाए।