वीर एकलव्य संस्था ने मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती
1 min read
वीर एकलव्य संस्था ने मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती
फतेहाबाद | फतेहाबाद ,अस्थाई कार्यालय मां बेजंती क्लीनिक फतेहबाद पर वीर एकलव्य सेवा संस्था NGO के बैनर तले राष्ट्पिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर उपस्थित सदस्यगणों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए| प्रोफेसर प्रीतम सिंह जी ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवम् महान कर्तव्यों पर प्रकाश डाला, तथा साथ ही संस्था द्वारा श्री रामनरेश निवासी नगला गडरिया व श्री जगत सिंह निवासी पूठपुरा उझावली को संस्था की सदस्यता एवम् शपथ दिलाई गई ।
संस्था के अध्यक्ष ई० विकास वर्मा,सचिव एड.अवधेश कुमार मझवार, चिकित्सा प्रभारी डॉ० विनोद कुमार वर्मा, हिम्मत सिंह सहसचिव, आदित्य वर्मा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि गाँधी जी के द्वारा भारत की आजादी में विशेष योगदान रहा| गाँधी जी सत्य,अहिंसा के पुजारी थे, उन्होंने कई बार देश भर में राष्ट्रीय आन्दोलन किए, अंत में अँग्रेजी हुकूमत को समाप्त कर देश को आजादी दिलाई |
इस मौके पर डॉ राजकुमार वर्मा,डॉ संजय, प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।