Cybar Express

Newsportal

संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय विशाल रैली हुई आयोजित।

1 min read

संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय विशाल रैली हुई आयोजित।

आगरा.01.10.2024/आज मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जो कि दिनांक 01.10.2024 से 31.10.2024 तक एवं दस्तक अभियान दिनांक 11.10.2024 ये 31.10.2024 तक चलाया जाना है, के परिप्रेक्ष्य में आगरा कॉलेज में जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय विशाल रैली आयोजित की गई। जोकि आगरा कॉलेज से प्रारम्भ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए रैली का समापन शुभाष पार्क पर किया गया।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आगरा डा0 संजीव वर्मन द्वारा रैली का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। रैली में सबसे आगे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सजे धजे ई-रिक्शा पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, संचारी रोगों के लक्षण व उपचार के साथ-साथ रोकथाम हेतु किये जाने वाले उपायों की भी जानकारी दी गई। रैली में स्कूली बच्चों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान से सम्बन्धित स्लोगन लिखी तख्तियों व स्लोगन के उदबोध से आमजन को जागरूक करने के साथ साथ अभियान में बढ़चढ़ कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान रैली का नेतृत्व नोडल वी0बी0डी0 डा0 सुरेन्द्र मोहन प्रजापती द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा ने प्रेस वार्ता में बताया कि नगर विकास, पशु पालन विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा इस अभियान के दौरान साफ-सफाई, शुद्ध पेय जल, पुष्ठाहार, स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा तथा सभी दिव्यान बच्चों का शत प्रतिशत आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाने सहित स्वास्थ्य विभाग की समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वह भी शासन की मंशानुरूप दिए गये कार्यों को पूर्ण प्रतिवद्धता के साथ संचालित कर अभियान को सफल बनाय।
उक्त रैली में एस0एम0ओ0, डब्ल्यू0एच0ओ0, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं यूनीसेफ प्रतिनिधी श्री राहुल कुलश्रेष्ठ, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों, डी0पी0सी0 वर्कर, एम्बेड संस्था के कर्मचारियों, जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों, आशाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
———————-

वित्तीय वर्ष 2024-25 में अच्छा कार्य कर रही पित्तपोषित इकाईयों को किया जायेगा सम्मानित।

आगरा.01.10.2024/प्रबन्धक ग्रामोद्योग/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्रीमती नीतू यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, की प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत जिला ग्रामोद्योग कार्यालय आगरा से पित्तपोषित इकाई जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में अच्छा कार्य कर रही हों और 03 वर्ष पुरानी भी हो सकती है, को इस कार्यालय द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि पुरस्कार फार्म जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कार्यालय 60, नारायण विहार पश्चिमपुरी आगरा से प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय अथवा मो0नं0 9580503123 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *