सर्प के काटने से महिला की मृत्यु
1 min read
सर्प के काटने से महिला की मृत्यु
मृतक महिला सुनीता देवी के अंतिम संस्कार में पहुंचे न्यायिक तहसीलदार बलेश कुमार
परिवार के लोगों को देवी आपदा की आर्थिक सहायता दिलाएंगे न्यायिक तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार।
फतेहाबाद:–डौकी क्षेत्र के गांव दुर्जीपुरा में गुरुवार सुबह खेत से चारा लेने के लिए गई महिला की सर्पदंश से मृत्यु हो गई।सुनीता देवी पत्नी सुभाष चन्द्र उर्फ भूरा उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी दुर्जीपुरा डौकी गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने के लिए जा रहीं थीं। तभी रास्ते में सर्प के काटने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को शवविच्छेदन गृह भिजवाया गया है।
शब का सब विच्छेदन होने के बाद शाम को आगरा से घर मृतक महिला का सब लाया गया।वहीं ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को घटना की जानकारी दी तथा परिवार के लोगों ने कहा कि जब तक उप जिलाधिकारी महोदय फतेहाबाद व तहसीलदार फतेहाबाद नहीं आएंगे तब तक मृतक सुनीता देवी के सब का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। तभी उप जिला अधिकारी महोदय फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह ने मृतक के जांच के लिए गांव दुर्जीपुरा में न्यायक तहसीलदार बबलेश कुमार को भेजा। जहां उन्होंने लोगों को समझाया और बताया कि सरकार के द्वारा सर्प काटने से अगर मृत्यु होती है ।जो सरकार की सहायता है उसे हम आपको अवश्य दिलवाएंगे। जिस सर्प ने काटा था उसे भी देखा तथा खेत तक का निरीक्षण किया और बाद में पीड़ित परिवार के दुःख की घड़ी में तहसीलदार न्यायिक महोदय बबलेश कुमार ने दाह संस्कार करवाने के लिए पारिवारी जनों के साथ शमशान तक पहुंचे और सबके साथ दाह संस्कार कराया । जिसका सभी ग्रामीणों ने इस दुख की घड़ी में शामिल होकर न्यायिक नायब तहसीलदार महोदय बबलेश कुमार ने सराहनीय कार्य किया है। जो गांव दुर्जीपुरा में चर्चा का विषय बना हुआ है।