Cybar Express

Newsportal

पारंपरिक वेशभूषा में यमुना आरती के साथ होगा ताज रंग महोत्सव का शुभारंभ

1 min read

पारंपरिक वेशभूषा में यमुना आरती के साथ होगा ताज रंग महोत्सव का शुभारंभ

-20 को महिला गौरव सम्मान एवं 21 को नवरत्न सम्मान से किया जाएगा सम्मानित: अलका सिंह शर्मा

आगरा। 9वें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के तहत आज संस्था के संजय प्लेस स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कलाकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। सर्वप्रथम समस्त कलाओं के देवता नटराज के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजन किया गया।कलाकारों के छायाचित्रों का विमोचन किया गया। अलका सिंह शर्मा ने बताया कि महोत्सव 20 सितंबर से 22 सितंबर तक भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के जुबली हाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य संरक्षक की भूमिका में रहेंगे विख्यात समाजसेवी डॉ विजय किशोर बंसल।
इस अवसर पर उपस्थित रहे अमरेश नाथ, निधि अग्रवाल, गौरव शर्मा, टोनी फास्टर, आकांक्षी राहुल अचलेश गुप्ता, सिंधू द्विवेदी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण होंगी लातविया क्वीन वर्ल्ड डांस चैंपियन दरीना। महोत्सव में नृत्य, नाटक, संगीत, काव्य जगत के सैकड़ों प्रतिष्ठित कलाकार प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। 20 सितंबर को स्वर्गीय रामलता गुप्ता धर्मपत्नी स्व श्री रोशनलाल करुणेश स्मृति में महिला गौरव सम्मान दिया जाएगा जिसका संयोजन संस्था के मार्गदर्शक आदर्श नंदन गुप्त करेंगे। 21 सितंबर को प्रसिद्ध रंगकर्मी बसंत रावत की स्मृति में नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिसका संयोजन करेंगे डॉ. भानु प्रताप सिंह। 22 को विनीत बवानिया के निर्देशन में पारंपरिक वेशभूषा के अंतर्गत इंटरनेशनल ताज क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव की सैलिब्रिटी गेस्ट वर्ल्ड डांस चैंपियन दरीना अपनी प्रस्तुति भी देंगी साथ ही डांस वर्कशॉप में डांस की बारीकियों भी सिखायेंगी 22 सितंबर को होली पब्लिक के छात्र छात्राओं को भी देंगी डांस के टिप्स। हरियाणा का अंतर्राष्ट्रीय बीन जोगी कलाकारों का समूह देगा अनूठी प्रस्तुतियां। सरस्वती कला केन्द्र, देहरादून, उत्तराखण्ड, ताल स्टूडियो, दिल्ली, काला हीरा फेम धनबाद, झारखंड से रिषिका सिंह, हाथरस गॉट टैलेंट फेम गौरी, महाराष्ट्र से नृत्य तपस्या एकेडमी (पालघर), बेसिन एकेडमी ऑफ पर्फोर्मिंग आर्ट्स (थाने), नृत्य नूपुर कथक डांस एकेडमी बसल विरार, पालघर से, ओडिशा से रॉयल डांस एकेडमी एवं शुभाश्री डांस एकेडमी, अगरतला त्रिपुरा से ट्राइबल डांस, कोलकाता, प. बंगाल से रविंद्र नृत्य, मेघालय से गारु नृत्य एवं दिल्ली से नाबिला टीम की होंगी प्रस्तुतियां। आगरा से क्लब कराओके की विशेष प्रस्तुति के साथ ही प्रियंका शर्मा, प्रियांशी बत्रा, आराध्या अग्रवाल, युक्ति मल्होत्रा एवं नमिता डांस एकेडमी के कलाकार करेंगे प्रतिभाग।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *