घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को वन विभाग को सौंपा
1 min read
घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को वन विभाग को सौंपा
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बांसवदे में आवारा स्वानों ने मोर को घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने बमुश्किल मोर को स्वानों से बचा लिया और वन विभाग के कर्मचारियों को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीण राहुल गौर ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने मित्र हरी बाबू के साथ खेतों की तरफ टहलने जा रहा था। तभी पास में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा स्वान नोच रहे थे। स्वानों के हमले में मोर घायल हो गया था। ग्रामीणों की मदद से आवारा स्वानों को भगा कर मोर को बचा लिया। तथा घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी। स्वानों के हमले में घायल हुए मोर को वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया।