Cybar Express

Newsportal

शमसाबाद में चलाया गया भाजपा सदस्यता अभियान।

1 min read

शमसाबाद में चलाया गया भाजपा सदस्यता अभियान।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने दिलाई सदस्यता।

 

शमसाबाद – ब्लॉक शमसाबाद क्षेत्र के कुतकपुर गांव में भाजपा सदस्यता अभियान-2024 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने किया। ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
मंगलवार को भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया का भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य भाजपा की विचारधारा और नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। इस दौरान ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मंजू भदौरिया, जितेन्द्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, भोला जादौन, शिवदत्त शर्मा, निर्मला शर्मा, प्रहलाद सिंह आदि उपस्थित रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *