Cybar Express

Newsportal

पुलिस ने विधालय में सिखाए आत्मरक्षा के गुड़

1 min read

पुलिस ने विधालय में सिखाए आत्मरक्षा के गुड़

आगरा। थाना पुलिस शमशाबाद महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने के लिए स्कूल, गली, मोहल्लों में चौपाल लगा रही है तथा महिलाओं को अपराध के प्रति जागरूक व छात्राओं को आत्मरक्षा का गुड़ सिखा रही है। शमसाबाद थाने में तैनात महिला दरोगा ने कस्बा स्थित एक विधालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुड़ सिखाए। महिला उपनिरीक्षक एंटी रोमियो प्रभारी स्वाति वर्मा ने बताया कि सोमवार को कस्बा स्थित हेत सिंह इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं को गुड़ टच-बेड टच के बारे में जानकारी दी। विधालय जाते व आते समय गली नुक्कड़ों में गलत नीयत से कमेंट करने वालों को सबक सिखाने के लिए जूडो करांटे भी सिखाये गए हैं। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों जैसे दहेज हत्या, बलात्कार, शोषण को रोकने के लिए कस्बे व गांवों में महिलाओं को चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है। तथा महिला सुरक्षा, पुलिस इमर्जेंसी, वुमेन हेल्पलाइन व चाइल्ड केयर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *