महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया
1 min read
महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया
फ़तेहपुर सीकरी। शुक्रवार दोहपर कस्बे के विनायक रिसॉर्ट पर आगरा पुलिस द्वारा महिला व बच्चों को अपराध की रोकथाम महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के मिशन शक्ति के अंतर्गत अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं साथ विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु मुख्य बातों का का ध्यान रखना व तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने हेतु जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक पुलिस आयुक्त शेषमणि उपाध्याय ने किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्टाफ को साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं, बच्चों एवं महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराध की रोकथाम के लिए और सुरक्षा के संबंध में विस्तार से बताया।
सहायक पुलिस आयुक्त शेषमणि उपाध्याय ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया। वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजानाओं के बारे में बताया। जिसमें डायल 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वही प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया से हॉल में उपस्थित महिलाओं शिक्षकों और विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे और उनके सवालों के संतोषजनक उत्तर देते हुए कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला और बच्चों को सभी प्रकार के अपराधों से बचाना है। महिला और बच्चों के प्रति हिंसा और घरेलू हिंसा को रोकना। मुकदमा चलाना और समाप्त करना। महिला और पुरुषों के बीच वास्तविक समानता को बढ़ावा देना। एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने के लिए संगठनों और कानून परिवर्तन एजेंसियों को प्रभावित सहयोग करने में सहायता प्रदान करना है। इस दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार, समेत अन्य पुलिसकर्मी व दर्जनभर स्कूली छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।