महिला सशक्तिकरण को लेकर बरहन पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
1 min read
महिला सशक्तिकरण को लेकर बरहन पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
आगरा।थाना बरहन पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जॉन के दिशा निर्देशन में महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला सशक्तिकरण, नारी स्वावलंबन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे महिला डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य, महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, थाना क्षेत्र की स्थानीय महिलाएं एवं छात्राएं, महिला प्रधानाचार्य, आंगनवाड़ी आशा बहू, शिक्षामित्र महिला, शिक्षकों व बच्चों के साथ लगभग 700 महिला और बच्चे मौजूद रहे ।
एसीपी एत्मादपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बरहन उदयवीर सिंह और महिला पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को थाना बरहन पर नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताते हुए जागरुक किया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि महिलाएं भी पुरुषों से कम नही है। वे भी पुरुषों की तरह आत्मनिर्भर बनकर परिवार, समाज और देश की उन्नति में सहयोग कर सकती हैं। छात्राओं को गुड़ टच तथा बैड टच के बारे में समझाते हुए बताया कि महिलाएं, छात्राएं नारी से संबंधित किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 102,181,1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इन नम्बरों पर कॉल करने पर उनकी पहचान गुप्त रखते हुए तत्काल कार्यवाही की जाती है। नारी सशक्तिकरण से संबंधित पम्पलेट वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बालिकाएं, छात्राओं और उनके अभिभावक सहित मौजूद रहे