Cybar Express

Newsportal

भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संघ ने प्राइमरी विद्यालय नगला देवहंश मे किया सौ पौधों का पौधारोपण

1 min read

भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संघ ने प्राइमरी विद्यालय नगला देवहंश मे किया सौ पौधों का पौधारोपण

 

भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संघ ने आगामी पौधारोपण का लिया संकल्प

 

आगरा डौकी: विकासखंड फतेहाबाद क्षेत्र ग्राम नगला देवहंश मे भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संघ के सहयोग से प्राईमरी विद्यालय नगला देवहंश मेवलीखुर्द में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेश निषाद ने कहा कि जगह-जगह पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधे पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने का काम करते हैं। इसलिए हमें पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए धरा को हरा-भरा करना होगा। इस दौरान तरह-तरह के करीब सौ पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्राइमरी स्कूल के समस्त स्टाप,धर्मेंद्र कुशवाह, राजेश कुमार निषाद, व भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संघ तमाम लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *