सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजीव पोद्दार ने किया अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत
1 min read
सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजीव पोद्दार ने किया अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत
आगरा। आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा में भाग लिया। अखिलेश यादव ने आगरा जिले की जनता की परेशानियों को सभा में खुलकर रखा और इन परेशानियों से निजात दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हराने की अपील की। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर-घर जाकर भाजपा का झूठा जनता को बताएं और सपा कांग्रेस के प्रत्याशियों को जताने की अपील करें। जीआईसी मैदान पर हुई इस सभा में पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला किया।
वहीं जनसभा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजीव पोद्दार के नेतृत्व में सभा के मंच पर सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव पोद्दार ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सम्मानित करते हुए उन्हें श्रीराधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कौन से लोकसभा चुनाव में घर-घर जाकर सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के लिए कहा।