राष्ट्र संत डॉ लोकेश ने किया ‘हेल्पिंग भारत’ पत्रिका का विमोचन
1 min read
राष्ट्र संत डॉ लोकेश ने किया ‘हेल्पिंग भारत’ पत्रिका का विमोचन
-एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन संस्थापक/अध्यक्ष सुमन सुराना हैं राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका की संपादक
आगरा। शहर की सामाजिक संस्था एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा बनाई गई हैल्पिंग भारत पत्रिका का विमोचन राष्ट्र संत डॉ लोकेश मुनि महाराज के द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2024 को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया। जिसकी संपादक एनजीओ संस्थापक/अध्यक्ष श्रीमती सुमन सुराना हैं। इस समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से आए संत, समाजसेवी और साहित्यकार मौजूद थे। राष्ट्र संत डॉ लोकेश ने कहा कि समाज से कुरीतियां, कुसंगति और अधर्म से यदि कोई लड़ सकता है, तो वह है साहित्य। इसकी समाज को बहुत आवश्यकता है। राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका हैल्पिंग भारत का आवरण बहुत शानदार तैयार किया गया है। बहुरंगे पृष्ठों वाली इस पत्रिका में समाज के हर वर्ग, धर्म और जाति के पाठकों के लिए साहित्य मिलेगा।
संपादक सुमन सुराना ने बताया कि पत्रिका के सह संपादक वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्ता है। प्रवेशांक को राष्ट्र संत लोकेश मुनि जी की जन्म जयंती पर उन्हें समर्पित किया गया है। उनके बारे में अनेक शोधपरक आलेख प्रकाशित किए गए हैं। इसके अलावा साहित्य, कला, संस्कृति, साइबर, व्यापार, फैशन, व्यक्तित्व आदि विषयों पर इसमें आलेख हैं। पत्रिका का उद्देश्य नई पीढ़ी तक लोगों की अच्छी भावनाएं पहुंचाने का है।