सपा नेताओं ने पीडीए चौपाल लगा सुनी लोगों की समस्याएं, दिया भरोसा
1 min read
सपा नेताओं ने पीडीए चौपाल लगा सुनी लोगों की समस्याएं, दिया भरोसा
भाजपा सरकार पर लगाए अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोप
आगरा। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को पीडीए चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भाजपा सरकार पर कई आरोप भी लगाए। साथ ही लोगों को उनकी समस्याओं को दूर करने का उनको भरोसा भी दिया। समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा छावनी स्थित मुस्तफा क्वार्टर में सपा प्रदेश सचिव नितिन कोहली के नेतृत्व में पीडीए चौपाल लगाई गयी। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव दूर करने का भरोसा भी दिया गया।
सपा प्रदेश सचिव नितिन कोहली ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस सरकार में लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और हर कोई अपने आप को छला महसूस कर रहा है। वहीं वरिष्ठ सपा नेत्री ममता टपलू ने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक ही नहीं महिलाओं की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं को घर से निकलने में भी डर लगने लगा है और ऐसी सरकार को आने वाले समय में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।
पीडीए चौपाल के दौरान प्रमुख रूप से खेमचंद, दीपक यादव, सागर यादव, मनीष कुमार, रामनरेश यादव, राजेश दिवाकर, नासिर खान, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजीव पोद्दार, सुनील यादव, मनोज राठौर, विशाल कुमार, महेश पहलवान, राजा अहमद, देवेंद्र यादव, मनोज माहौर आदि मौजूद रहे।